फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अनमोल गगन मान के पति को सिरोपा देने पर भड़की जत्थेबंदियां, कहा- पतित को सिरोपा देना मर्यादा के खिलाफ

Tue, 25 Jun 2024 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सिख संगठनों के अनुसार, गुरुद्वारा दमदमा साहिब के स्थान पर माथा टेकने पहुंचे अनमोल गगन और उसके पति को सिरोपा दिया गया था जो गलत है क्योंकि अनमोल गगन का पति पतित सिख यानी सिख मर्यादा को न मानने वाला है।
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर पहुंचीं अनमोल गगन मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तख्त श्री दमदमा साहिब पर आम आदमी पार्टी की मंत्री अनमोल गगन मान व उनके पति को सिरोपा देने का मामला तूल पकड़ गया है। तख्त साहिब पर अनमोल गगन मान और उसके पतित पति को तख्त साहिब के एक मैनेजर ने गुरु साहिब की हजूरी में सिरोपा दिया, जो पूर्ण रूप में तख्त साहिबों की मर्यादा के खिलाफ है। इस मामले को लेकर जत्थेबंदियों में रोष बढ़ गया है। 
विज्ञापन


श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हजूरी रागी व सिख सद्भावना दल के मुखी ने इस मुद्दे पर तख्त साहिब के मैनेजर को तुरंत पद से निलंबित करने व अकाल तख्त साहिब पर तलब करके धार्मिक सजा दिए जाने की मांग की है।

भाई वडाला ने कहा कि गुरुद्वारा दमदमा साहिब के स्थान पर मत्था टेकने पहुंचे अनमोल गगन और उसके पति को सिरोपा देना मर्यादा के उल्ट है। क्योंकि किसी भी पतित सिख को तख्त साहिब से न तो सिरोपा दिया जा सकता है और न ही उसके लिए अरदास की जा सकती है। अनमोल गगन का पति पतित सिख (सिख मर्यादा को न मानने वाला) है। सब कुछ जानते होने के बावजूद भी तख्त साहिब के मैनेजर रणजीत सिंह ने उनको सिरोपा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें