फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बंग भवन पूर्णिमा पर हुई श्री नारायण पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के बंग भवन में रविवार को पूर्णिमा पर श्री नारायण पूजा हुई। पुरोहित सुनील चटर्जी ने पहले श्री नारायण के स्वरूप शालिग्राम को पंचामृत से स्नान करवाकर उसपर तुलसी पत्ता रखकर और सफेद चंदन पर लगाकर अभिषेक किया। उसके बाद 21 तुलसी पत्तों से बनी माला अर्पण की। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा पर श्री हरि की कथा पूजा शाम के समय करना बेहद शुभ माना गया है लेकिन रविवार श्राद्ध पूर्णिमा के साथ शाम में ग्रहण पड़ने के कारण दिन के वक्त में पूजा की गई।
विज्ञापन

पूजा में पांच पान पत्ता, पांच सुपारी, पांच मिठाई, पांच सिक्के और पांच जनेऊ देकर पूजा अर्चना की गई। श्री हरि का कथा पाठ, अंजली, हरि लूट और भगवान हरि की आरती करके भोग प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें