फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कलश शोभायात्रा के उपरांत शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-56 के जामुन चौक के पास दशहरा ग्राउंड में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ। यह आयोजन उत्तरांचल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ की ओर से पितृपक्ष के पावन अवसर पर हुआ।
मोहाली फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर कथा स्थल पर पहुंचीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर सिंह रमोला एवं महासचिव नीलांबर दत्त जोशी के साथ बड़ी मात्रा में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक सचिव हरि नौडियाल ने बताया कि आचार्य विनोद पैन्यूली उत्तराखंड धाम वाले प्रवचन करेंगे। यह कथा 8 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक दशहरा ग्राउंड में की जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को दोपहर एक बजे यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें