हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर दिए गए गुरू शंकराचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी मंत्री ने बड़ी सलाह दी। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को अब तो रूढ़ीवादी परंपराओं से ऊपर उठना चाहिए और इन परंपराओं को तोड़ना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि जिन्हें महिलाएं और पुरुष अलग-अलग नजर आते हैं उन्हें अभी और तप करने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि समाज में संस्कृति का बरकरार रहना जरूरी है, लेकिन संस्कृति की आड़ में रूढ़ीवादी पंरपराओं का बरकरार रहना जरूरी नहीं है।
अम्बेडकर,भगत सिंह अतुल्य हैं,उन जैसा कोई नहीं
विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने सभी महापुरुषों के नए अवतार तैयार कर लिए हैं इसलिए उनको कन्हैया में भगत सिंह नजर आता है और रोहित वेमुला में अम्बेडकर। उन्होंने कहा भीमराव अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह की किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती ये दोनों अतुल्य हैं और इन जैसा कोई नहीं।
आरक्षण के नाम पर हुए आंदोलन के दौरान मुरथल से उठे कथित गैंगरेप के मामले में कैप्टन अजय यादव के बयान पर मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि इस मामले को कहीं भी दबाने को कोशिश नहीं की गई। इस मामले में भले ही शिकायतकर्ता सामने नहीं आए लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के सामने आते ही सरकार गंभीर हो गई थी।