फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए सात वार्ड आरक्षित

Tue, 19 Oct 2021 12:16 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार चुनाव हर हाल में 31 दिसंबर से पहले हो जाएगा। इस बार अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए सात वार्ड आरक्षित किए हैं, जिनमें तीन महिलाओं के लिए हैं। राज्य चुनाव आयोग ने ड्रॉ निकालकर इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
नगर निगम के चुनाव के ड्रॉ के बाद बाहर आते चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर 19 सामान्य, 9 महिलाओं और 7 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए वार्ड आरक्षित हो गए हैं। सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में मंगलवार को राज्य चुनाव आयोग की ओर से आरक्षित वार्ड के लिए ड्रॉ निकाला गया। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए वार्ड नंबर-7, 16, 19, 24, 26, 28, 31 आरक्षित किए गए हैं। इनमें से महिलाओं के लिए 16, 28 और 19 नंबर वार्ड को आरक्षित किया गया है। वहीं, जनरल महिलाओं के लिए वार्ड नंबर-1, 4, 5, 6, 9, 10, 18, 22, 23 आरक्षित किए गए हैं। अब जनरल वार्ड-2, 3, 8, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 20, 21, 25, 27, 29, 30, 32, 33, 34, 35 होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सीबीआई वकील ने कहा- बाबा को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा, राम रहीम के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे

साल के अंत तक पूरी हो जाएगी चुनाव प्रक्रिया
वहीं, सात वार्ड अनुसूचित जाति के लिए रखे गए हैं, जिनमें से तीन वार्डों में अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। आरक्षित वार्ड का फैसला होते ही अब सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुट जाएंगे। साथ ही उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी पेश कर देंगे। इस बार मुख्य तौर पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। हालांकि अन्य छोटी पार्टियों के और आजाद उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में उतरते हैं। शहर में इस बार 35 वार्डों में चुनाव होना है। इस बार नवंबर के आखिर में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और दिसंबर के तीसरे हफ्ते में चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा नगर निगम का कार्यकाल खत्म होने से पहले 31 दिसंबर 2021 तक हर हाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सजा सुनते ही लटक गया राम रहीम का चेहरा, बीमारी का भी दिया हवाला
विज्ञापन


19 दिसंबर को हो सकता है मतदान
राज्य चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि नवंबर के आखिर में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और दिसंबर के तीसरे हफ्ते में चुनाव होंगे। सूत्रों के अनुसार 19 दिसंबर को मतदान हो सकता है, क्योंकि 31 दिसंबर 2021 को मौजूदा नगर निगम का कार्यकाल खत्म होगा। इस बार आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या 445 से बढ़ाकर 700 कर दी गई है, क्योंकि वार्ड की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 हो गई है। दरअसल, कुछ साल पहले ही 13 गांव नगर निगम में शामिल हुए हैं। इसलिए वार्ड संख्या बढ़ी है।

ये है अब नगर निगम चुनाव के वार्डों की स्थिति
  • जनरल वार्ड: 2, 3, 8, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 20, 21, 25, 27, 29, 30, 32, 33, 34, 35
  • जनरल महिला वार्ड: 1, 4, 5, 6, 9, 10, 18, 22, 23
  • एससी वार्ड: 7, 16, 19, 24, 26, 28, 31
  • एससी महिला वार्ड: 16, 28, 19
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें