फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ट्राइसिटी में 3366 नए मरीज मिले, मोहाली में पांच और चंडीगढ़ में दो संक्रमितों की मौत

Wed, 19 Jan 2022 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 4234 वयस्कों ने टीके की दूसरी खुराक लगवाई। इससे दूसरी खुराक लगवाने वाले कुल लाभार्थियों का आंकड़ा 98.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को 3578 बुजुर्गों ने, 2325 स्वास्थ्य कर्मियों ने व 2055 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाया, जबकि 15 से 18 साल के बीच के 968 किशोरों ने टीके की पहली खुराक लगवाई। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में मंगलवार को जहां 3366 नए कोरोना संक्रमित मिले, वहीं सात मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में से पांच मोहाली जबकि दो चंडीगढ़ के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में 1275 चंडीगढ़, 1195 मोहाली और 896 लोग पंचकूला के हैं। संक्रमण की रफ्तार के साथ मौतों का सिलसिला बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से एक की पहचान सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 76 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई, जिनका मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। उन्होंने टीके की दोनों खुराक लगवाई थीं। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान धनास निवासी 72 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई, उन्होंने जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

वह उच्च रक्तचाप व किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 5805 मरीजों की जांच की, जिनमें से 1275 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संक्रमण दर 21.96 प्रतिशत पर पहुंच गई। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 685 व महिलाओं की संख्या 590 रही।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 73 मरीज मनीमाजरा से, सेक्टर-49 से 68, सेक्टर-45 से 55, सेक्टर-22 और 15 से 36-36 मरीज मिले हैं। उधर, सात दिन की अवधि पूरी करने के बाद 799 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9578 है। बता दें कि शहर में अब तक कोरोना से 1091 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

385 ऑक्सीजन और 34 मरीज वेंटिलेटर पर
शहर के विभिन्न अस्पतालों, कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन पर 385 और वेंटिलेटर पर 34 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। पीजीआई में सबसे ज्यादा 152 मरीज ऑक्सीजन पर जबकि 25 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, वहीं जीएमएसएच-16 में ऑक्सीजन बेड पर 74 जबकि जीएमसीएच-32 में 50 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। वहीं, सेक्टर-34 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 36, बाल भवन में 27, इंदिरा हॉलिडे में 17, इडेन हॉस्पिटल में 10, मुकुट में आठ, लैंड मार्क में 5, सिटी हॉस्पिटल में 2, सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में चार मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें