फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मिले सात कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे पहले 5 जुलाई को 7 मरीज मिले थे। शहर में संक्रमण दर शून्य पर आ जाने के बाद धीरे-धीरे मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग धीरे-धीरे स्क्रीनिंग की संख्या बढ़ाता जा रहा है, ताकि कोरोना की चेन को पुन: सक्रिय न होने दिया जा सके।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ 10 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। संक्रमित मिले मरीजों में सेक्टर-12 का 1, सेक्टर-15 का 1, सेक्टर-44 का 1, सेक्टर-45 के 2, सेक्टर-49 का 1, मनीमाजरा का 1 और मौलीजागरां का 1 मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 2008 लोगों की जांच की। इनमें से 6 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में एक्टिव केस की संख्या 37 रह गई है। वहीं अब तक 811 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें