फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot Accident: बच्चों से भरी स्कूल बस खड्डे में गिरी, चालक की लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण हादसा

Thu, 09 Nov 2023 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

School Bus Accident in Pathankot News: सूत्रों से पता चला है कि बस की हालत काफी खराब है और यह चलने योग्य भी नहीं है। बच्चों के परिवारिक सदस्यों ने मौके पर पहुंच अपने अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। बस पर न स्कूल का नाम था और न ही इमरजेंसी के समय कॉन्टैक्ट के लिए नंबर लिखा हुआ था।
विज्ञापन
पठानकोट में स्कूल बस हादसाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूली बच्चों से भरी बस पठानकोट- सुजानपुर रोड पर हादसाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण बस चालक द्वारा ओवरटेकिंग बताया जा रहा है, जिस वजह से बस मुख्य सड़क से फिसल गई और कच्चे रास्ते से एक खड्डे में जा गिरी। एक साइड से बस उल्टी हो जाने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 10 बच्चों को मामूली चोटें आई है। 

विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बच्चों की चिललाने की आवाजें सुनकर उन्हें बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। बस एक निजी स्कूल के बच्चों को रोजाना लेकर आती जाती है। 

यह भी पढ़ें: Ludhiana: घर में घुसे छह नकाबपोश, पिस्तौल दिखाकर 10 साल के बच्चे का अपहरण, आरोपियों में पिता भी शामिल
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक बस स्कूली बच्चों से ओवरलोड थी और ड्राइवर भी बस को काफी लापरवाही से चला रहा था। ओवरटेकिंग की वजह से बस सड़क से कच्चे रास्ते चली गई। लोगों ने यह भी कहा कि सड़क के साथ ही नहर भी बहती है अगर बस कहीं नहर की तरफ गिर जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। 
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि बस की हालत काफी खराब है और यह चलने योग्य भी नहीं है। बच्चों के परिवारिक सदस्यों ने मौके पर पहुंच अपने अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। बस पर न स्कूल का नाम था और न ही इमरजेंसी के समय कॉन्टैक्ट के लिए नंबर लिखा हुआ था। इस हादसे में करीब 10 बच्चे मामूली चोटें लगने से घायल हुए हैं। जबकि बस में 30 के ज्यादा बच्चे मौजूद थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें