फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल न भरने पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन का बिजली कनेक्शन कटा

Sat, 18 Feb 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी पंजाब एग्रो के चेयरमैन व शिअद के जिला अध्यक्ष जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया है। कोलियांवाली ने दो साल से बिल नहीं भरा है। इस समय वह पावरकॉम के 23 लाख रुपये के देनदार हैं। 
विज्ञापन


जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, उनके भाई करनैल सिंह और बेटे परमिंदर सिंह के नाम पर गांव कोलियांवाली रिहायश में तीन मीटर चल रहे हैं। इन मीटरों में दयाल सिंह के खुद के नाम पर लगे मीटर पर 11 हजार रुपये, उनके भाई के नाम पर 16 हजार रुपये और बेटे परमिंदर सिंह के नाम पर लगे मीटर पर 23 लाख रुपये पावरकॉम का बकाया पड़ा था। 

शुक्रवार शाम जब पावरकॉम के अधिकारी कार्रवाई के लिए गए तो वहां जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली भी पहुंच गए। इस दौरान कोलियांवाली के भाई करनैल सिंह व खुद के नाम पर लगे मीटरों के बिल की कुल राशि 27 हजार रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलियांवाली ने मांगा एक सप्ताह का समय 

- फोटो : File Photo
​बेटे परमिंदर के नाम पर लगे तीसरे मीटर के 23 लाख रुपये अभी बकाया पड़े हैं। इस पर पावरकॉम ने 23 लाख रुपये पेंडिंग वाला परमिंदर सिंह के नाम का मीटर कनेक्शन काट दिया। बता दें कि विभाग ने कई बार कोलियांवाली को मौखिक व रिटन में बिल भरने को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बिल नहीं भरे गए। अब चुनाव निपटते ही पावरकॉम ने सख्त रुख इख्तियार कर कार्रवाई कर डाली।

कोलियांवाली ने मांगा एक सप्ताह का समय 
जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली ने पावरकॉम से बिल भरने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। इस दौरान वह बिजली का बिल नहीं भरते या इस बारे में कोई अगली कार्रवाई नहीं करते तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- अमनदीप सिंह, एसडीओ, अबुलखुराना ग्रिड पावरकॉम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें