फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिनिस्ट्रेटर के हवाले होगा रेयान स्कूल, केंद्र ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Tue, 12 Sep 2017 09:40 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रयान मर्डर केस - फोटो : ANI
विज्ञापन
7 साल के मासूम प्रद्युम्न की जान लेने वाला गुरुग्राम का रेयान स्कूल हरियाणा सरकार प्रशासक के हवाले करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इसकी अनुमति लेकर जल्द ही किसी आईएएस या एचसीएस अधिकारी को यहां प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। यह प्रशासक स्कूल में बरती जा रही सभी अनियमितताओं को दूर करेगा।
विज्ञापन


जिनमें स्कूल प्रशासन से लेकर वहां काम न करने वाले कैमरे तक शामिल होंगे। उधर, मामले में केंद्र सरकार पर लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने इस बाबत हरियाणा सरकार से सात दिन के अंदर रेयान सहित अन्य सभी स्कूलों की रिपोर्ट तलब की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. के के खंडेलवाल ने गुरुग्राम डीसी से आई रिपोर्ट भिजवाने के लिए निदेशक सेकेंडरी ऐजूकेशन को कहा है।

इसके अलावा शिक्षा विभाग ने सूबे के सभी निजी स्कूलों का रिकार्ड खंगालने केलिए सरकार से अधिवक्ताओं और अधिकारियों की लंबी चौड़ी फौज मांगी है। करीब 100 अफसर प्रदेश भर के स्कूलों का रिकार्ड अगले पंद्रह दिनों में जांचेंगे और उन नियमों की अवहेलना कर रहे निजी स्कूल संचालकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने मनोहर लाल को किया फोन

सीएम मनोहर लाल ने मृतक के पिता से फोन पर बात कर दिया दिलासा - फोटो : File Photo
सरकार जल्द ही रेयान स्कूल में प्रशासक नियुक्त कर देगी। मुख्यमंत्री से भी इस विषय में लंबी बात हुई है। प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य सुरिक्षत हो, इसकी तैयारी चल रही है।
डा.के के खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा, हरियाणा सरकार

फाइव एस पर रहेगा सरकार का जोर
निजी स्कूलों की जांच फाइव एस पर फोकस होगी। जिसमें इन स्कूलों में स्कूल स्टूडेंट सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सिस्टम समझाया जाएगा। इन स्कूलों को ताकीद किया जाएगा कि अव्वल तो ऐसी कोई घटना न घटे और घटे तो ऐसे में तैयारी क्या हो और रेस्पांस कैसा हो। रेयान में बरती गई घोर लापरवाही जैसा वाकया दोबारा न दोहराया जाए ,यह हिदायत भी स्कूलों को जारी की जाएगी।

नीतीश कुमार ने मनोहर लाल को किया फोन
रेयान स्कूल में हुई मासूम की हत्या को लेकर देश भर के अभिभावक भयभीत हैं। पूर्व सांसद पप्पू यादव पहले ही गुरुग्राम का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीएम मनोहर लाल से बात की है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें