फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक हत्याकांड: 40 घंटे बाद नेहा ने भी तोड़ा दम, माता-पिता और नानी की पहले ही जा चुकी जान

Sun, 29 Aug 2021 09:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रोहतक के विजय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े पहलवान प्रदीप उर्फ बबलू मलिक (45), पत्नी बबली (40) व बबली की रोशनी (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के 40 घंटे बाद घायल बेटी नेहा ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
अपने पिता बबलू पहलवान व मां बबली के साथ नेहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के विजय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के घर खूनी खेल खेला गया था। बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली व बबली की मां रोशनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जघन्य हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद गवाह बबलू की 19 वर्षीय बेटी नेहा ने 40 घंटे बाद रविवार सुबह पीजीआई में आखिरी सांस ली। उसके भी सिर में गोली मारी गई थी।

विज्ञापन


उधर, हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शक परिवार के किसी करीबी पर जा रहा है। साथ ही वारदात को प्रॉपर्टी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके लिए पुलिस प्रॉपर्टी डीलर के बैंक अकाउंट से लेकर प्रॉपर्टी के लेनदेन के रिकार्ड को भी खंगाल रही है, ताकि कोई न कोई सुराग मिल सके। दो दिन पहले हुई वारदात में अभी तक पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। संभावनाओं पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

हत्याकांड के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत
पड़ोसियों ने बताया कि बबलू और उसकी पत्नी दोनों ही ऊंची कद काठी और शारीरिक रूप से मजबूत थे। बबलू शाम को घर के बाहर तबेले से ही दूध लेकर आता था और गली में ही लोगों के साथ बैठकर हुक्के पर गपशप करता था। पड़ोसियों ने बताया कि हत्याकांड से पूरी कॉलोनी में दहशत है।
विज्ञापन


गाड़ी की जांच करती दिखी पुलिस
पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक गाड़ी की तलाशी भी ली गई। यह गाड़ी किसकी है और तलाशी क्यों ली गई। इस बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है।
 
पड़ोसियों को नहीं लगी भनक
एक घर में पांच राउंड फायरिंग हुई लेकिन किसी पड़ोसी को भनक तक नहीं लगी। इससे साफ है कि किसी ने बेहद करीब से सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की है। इतना ही नहीं, अंदर से दरवाजा बंद था। ऐसे में हमलावर आसानी से छत के रास्ते ही फरार हो गए। घर में किसी तरह की लूटपाट नहीं हुई। ऐसे में लूट के बाद हत्या की वारदात की थ्योरी भी सिरे से खारिज हो रही है।

घटनास्थल पर नहीं मिला हथियार, पुलिस ने दो बार की जांच
पुलिस ने घटनास्थल से केवल 32 बोर के पांच खोल बरामद किए हैं। किसी तरह का हथियार बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो घंटे पहले और एक घंटा शाम को घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच करने एसपी राहुल शर्मा के अलावा डीएसपी महेश कुमार, डीएसपी सज्जन सिंह व डीएसपी गोरखपाल राणा के अलावा सीआईए 1, सीआईए 2, महम, शिवाजी कॉलोनी थाना व सिटी थाने की पुलिस भी पहुंची। 
 

रविवार सुबह नेहा ने अंतिम सांस ली। शव को जल्द पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, प्रभारी, शिवाजी कालोनी थाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें