फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने वाले युवक से बाइक सवारों ने झपटा मोबाइल, पुलिस ने लिखा गुमशुदगी की डीडीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। तीन युवकों ने शनिवार आधी रात डीजे बजाने वाले एक युवक का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित जब पुलिस के पास पहुंचा तो मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने की बजाय सारंगपुर थाना पुलिस ने मोबाइल गुमशुदगी की डीडीआर लिखकर उसे घर भेज दिया।
पीड़ित पवन कुमार (20) ने बताया कि वह धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है और डीजे बजाने का काम करता है। शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र में डीजे बजाने का काम मिला था। रात को काम खत्म करने के बाद अपने किसी जानकार के साथ वह सेक्टर-35 पहुंचा। वहां से रात करीब 11.30 बजे अपनी साइकिल से अकेले घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में डंपिंग ग्राउंड के पास उसे बाइक सवार तीन युवक मिले और उससे कहा कि ‘हम लोग भी धनास की तरफ जा रहे हैं। हमारा हाथ पकड़ लो, घर जल्दी पहुंच जाओगे।’ इसके बाद पवन ने उनमें से एक युवक का हाथ पकड़ लिया। तीनों युवक उसे धनास के मार्बल मार्केट तक लेकर आए और सन्नाटा देखकर उसकी शर्ट की जेब में रखे मोबाइल को जबरन छीन लिया। इस दौरान युवकों ने उसका लैपटॉप भी छीनने की कोशिश की लेकिन वह साइकिल छोड़कर सड़क की दूसरी तरफ भाग गया। इसके बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए। पीड़ित पवन का कहना है कि जब वह सारंगपुर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवानी चाही तो पुलिस ने सिर्फ मोबाइल गुमशुदगी की डीडीआर लिखकर उसे घर भेज दिया। वहीं इस मामले में सारंगपुर थाना प्रभारी लखविंदर सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, वह इसकी जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------- बॉक्स
पंजाब नंबर की बाइक पर सवार थे युवक
शिकायतकर्ता पवन कुमार ने बताया कि झपटमार पंजाब नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। आरोप है कि थाने में जब बाइक का नंबर बताया तो पुलिस पुलिस उल्टा उसे ही भला बुरा कहने लगी और कागज पर हस्ताक्षर करवाकर उसे झूठी डीडीआर लिख दी गई। इसमें लिखा गया कि उसका मोबाइल सेक्टर-35 से धनास के बीच कहीं गिर गया है, जोकि पूरी तरह से झूठ है। पवन का यह भी कहना हुई कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है, अगर पुलिस इसकी जांच करें तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें