फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर पंजाब में रेड अलर्ट, राज्य व जिलों की सीमाएं सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 26 Jan 2023 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डीजीपी ने कहा कि राज्य में सभी अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं को सील कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब के लोगों से हर समय सतर्क रहने और कोई संदिग्ध मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है। डीजीपी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग 112 या 181 हेल्पलाइन नंबरों पर पुलिस को सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर पंजाब में पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने राज्य के सभी सीपी/एसएसपी के साथ सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की और जिला उपायुक्तों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति तक फील्ड में रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि राज्य के महत्वपूर्ण जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जालंधर में डेरा डाल लिया है। शुक्ला ने बताया कि वाहनों और संदिग्ध लोगों की गहनता से चेकिंग का आदेश दिया गया है।

वहीं, डीजीपी ने कहा कि राज्य में सभी अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं को सील कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब के लोगों से हर समय सतर्क रहने और कोई संदिग्ध मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है। डीजीपी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग 112 या 181 हेल्पलाइन नंबरों पर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। इस बीच, पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित गुरुवार को जालंधर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें