फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब 'आप' में सियासी भूचाल, एक और सस्पेंड

Mon, 06 Apr 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में कलह के कारण पंजाब इकाई में भी सियासी भूचाल आया है। लगातार कोई न कोई पार्टी का नेता योगेंद्र यादव की हिमायत कर रहा है। साथ ही पार्टी भी उन पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को अनुशासनात्मक कमेटी के पूर्व मेंबर एचएस किंगरा को सस्पेंड कर दिया गया। किंगरा पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है।
विज्ञापन


शनिवार को जालंधर से पार्टी उम्मीदवार ज्योति मान पर सख्त कार्रवाई करते हुए, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार भाई बलदीप सिंह को भी शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। पहले सूबा कार्यकारिणी मेंबर प्रो. मनजीत सिंह को सस्पेंड किया जा चुका है।

अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन डॉ. दलजीत सिंह ने एचएस किंगरा को सस्पेंड करने की पुष्टि की। मोहाली के जसजीत सिंह गिल और मोगा के अजय शर्मा को भी सस्पेंड किया जा चुका है। पांच अक्तूबर-14 से अब तक 23 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है।
विज्ञापन


हाईकमान की तरफ से साफ संकेत के चलते माना जा रहा है कि विरोधी गुट की सात अप्रैल को चंडीगढ़ में प्रस्तावित बैठक के बाद कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

डॉ. गांधी पर इस्तीफे का दबाव

आप ने योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण की हिमायत करने वाले तमाम लोगों पर कार्रवाई की है, लेकिन सबसे पहले विरोधी सुर बुलंद करने वाले सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी पर पार्टी कार्रवाई से बच रही है।

वजह यह है कि अगर पार्टी डॉ. गांधी को निकालती है, तो उनकी संसद सदस्यता बरकरार रहेगी, लेकिन गांधी खुद पार्टी छोड़ते हैं तो उन्हें संसद सदस्यता भी छोड़नी पड़ेगी। इसीलिए डॉ. गांधी पर दबाव बढ़ाया जा रहा है।

सबसे पहले उनके धुर विरोधी कुंदन गोगिया को बहाल किया गया। इसके बाद उनके सबसे करीबी पटियाला जिला कंवीनर जरनैल सिंह को ही उनके खिलाफ खड़ा कर दिया गया। पटियाला में लगातार गांधी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, ताकि दबाव में आकर वह पार्टी छोड़ दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें