फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई बने रवनीत बिट्टू का जवाब: मेरे दादा बेअंत सिंह ने पार्टी के लिए नहीं, पंजाब के लिए बलिदान दिया था

Fri, 29 Mar 2024 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रवनीत बिट्टू तीन बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद रह चुके हैं। वे एक बार श्री आनंदपुर साहिब और दो बार लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। कुछ दिन पहले बिट्टू ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। 
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू ने भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के सियासी हमलों पर उनको जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनके दादा बेअंत सिंह ने कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लिए बलिदान दिया था, इसलिए उनके दादा की विरासत व बलिदान आज भी उनके लिए सर्वोच्च है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे हमेशा पंजाब की शांति और देश की एकता के लिए खड़े हुए, लेकिन सरदार बेअंत सिंह का बलिदान पंजाब के लिए था, क्योंकि आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने पर उनकी हत्या कर दी गई थी। बिट्टू ने कहा कि 10 साल से वह विपक्ष में बैठे हैं, जिसके चलते पंजाब के लिए कुछ भी नहीं कर पाए हैं। यही कारण है कि उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बिट्टू ने कहा कि बेअंत सिंह कांग्रेस पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा और बताया किया कि आज के समय में यह किसी पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि ये नेताओं के बारे में है। कोई भी पार्टी अच्छी या बुरी हो सकती है। बिट्टू ने कहा कि उनका परिवार काफी समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है, लेकिन अब समय बदल रहा है। वह विपक्षी में बैठने के चलते अपने एरिया के लिए कुछ भी नहीं कर पाए हैं। बिट्टू ने कहा कि पीएम मोदी सत्ता में वापस आ रहे हैं तो फिर से विपक्ष में बैठकर सांसद बनकर उन्हें क्या मिलेगा।
विज्ञापन


तीनों पार्टियों ने कुछ नहीं किया, पंजाब काफी पीछे चला गया
उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए किसी भी पार्टी ने कुछ नहीं किया। आप, कांग्रेस व शिअद को लोगों ने मौका देकर देख लिया है, जबकि इनके राज में राज्य पीछे चले गया है। ड्रग्स, गैंगस्टर, अवैध शराब से लेकर किसानों जैसे मुद्दा को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। अगर दूसरे राज्यों की बात की जाए तो वह काफी आगे बढ़ गए हैं। लुधियाना एक औद्योगिक केंद्र है। भाजपा में जाने से पहले उन्होंने कई उद्योगपतियों से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि उनके सभी काम केंद्र सरकार के जरिये हो सकते हैं। लुधियाना का उद्योग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में पलायन कर रहा है, क्योंकि दिल्ली में उनका प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं था। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें