जेल के बाहर लाखों अनुयायियों के साथ करोड़ों का साम्राज्य चलाने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का जेल के अंदर भी लघु ‘डेरा’ है। जेल के कैदियों सहित स्टाफ में उसके कुछ अनुयायी शामिल हैं। इतना ही नहीं कुछ महिला कैदियों ने तो जेल में बंद राम रहीम से मिलने की भी गुहार लगा दी है।
फिलहाल सुनारिया जेल में करीब डेढ़ हजार बंदी हैं। इनमें अधिकतर सजायाफ्ता हैं। महिला कैदियों की संख्या भी 100 से ज्यादा है। जिस दिन राम रहीम को जेल में लाया गया तो बंदियों को अखबार के माध्यम से पता चल गया। इसके बाद जेल में बंद कुछ महिला कैदियों ने राम रहीम से मिलने की गुहार लगाई।
हालांकि जेल प्रशासन ने ऐसी कोई भी बात नहीं मानी। बता दें कि राम रहीम के अनुयायियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इसी कारण राम रहीम को जेल की विशेष बैरक में रखा गया है। ताकि वह अन्य बंदियों से दूर रहे। उसके बैरक में फिलहाल दो और कै दी हैं। जब मामले में जेल अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।