हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और पंचकूला में हिंसा पर सफाई पेश करते रिपोर्ट सौंपी। मुलाकात के बाद सीएम खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो इस्तीफा मांगता है वो मांगता रहे, हमने अपना काम अच्छी तरह से किया था।
Jo maangta hai vo maangta rahe, humne apna kaam acchi tarah kiya tha: Haryana CM ML Khattar on demands for his resignation pic.twitter.com/g5SemDLLNt
— ANI (@ANI) August 30, 2017
मनोहर लाल ने कहा कि इस समय हरियाणा में शांति है। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट बीजेपी अध्यक्ष को सौंप दी गई है। सीएम ने कहा कि हमने हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया था। बहुत सोच समझकर हालातों को संभाला। कोई कुछ भी कहे, हम अपने काम से संतुष्ट हैं।