फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने किया बड़ा बदलाव, श्वेत मलिक बने पंजाब प्रधान

Mon, 02 Apr 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद श्वेत मलिक
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी ने बड़ा बदलाव करते हुए विजय सांपला को पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब सांसद श्वेत मलिक को नया प्रधान नियुक्त किया गया है। श्वेत मलिक ने 25 अप्रैल 2017 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी और एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब समेत कई राज्यों में प्रधान बदलने की तैयारी में है। इस कड़ी में सबसे पहला बदलाव पंजाब में किया गया। वैसे भी पंजाब में विजय सांपला को लेकर नाराजगी बढ़ रही थी। इसके चलते प्रदेश में पार्टी दो धड़ों में बंटी हुई थी।

एक धड़ा अकाली दल से गठबंधन तोड़ने या लोकसभा सीटों का समीकरण बदलने के पक्ष में है। दरअसल, भाजपा के अंदरूनी सर्वेक्षणों में पार्टी की हालत चिंताजनक दिखाई गई है। भाजपा अगर इस साल कई राज्यों में होने जा रहे चुनाव में हारी तो सीधे 2019 के समीकरण बिगड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें