फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सरपंच,पंच और ग्राम सचिव आज से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें न मानने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

पिंजौर। बीडीपीओ कार्यलय में पिंजौर ब्लॉक के सरपंचों व ग्राम सचिवों की एक मीटिंग संपन्न हुई जिसमें दो अप्रैल से अनिश्चित काल के लिए धरना देने को निर्णय लिया गया। सरपंच हरदेव ने बताया कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती। सरपंच ने बताया कि उनकी मांगों में ई पंचायत प्रणाली को खारिज किया जाए,पंचायती राज एक्ट 1994 को पूरी तरह से लागू किया जाए,सरपंच,पंच का मानदेय बढ़ाया जाए, गांव का सर्वे करवा कर राशन कार्ड और बीपीएल कार्ड बनाए जाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों के लिए आवास बनाएं जाएं, प्रत्येक गांव में ग्राम सचिवालय बनाया जाए जैसी मांगे शामिल हैं। सरपंच सुनील शर्मा थापली, योगेश ग्राम सचिव, पिंजौर से सरपंच प्रेम चन्द भवाना, राम चन्द्र बाढ, मनजीत सरपंच, जीत सरपंच, राम चन्द्र गोरख नाथ सरपंच, महेश शर्मा, ओमपाल शर्मा, प्रदीप, धर्मपाल सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें