फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में झमाझम बरसात, गर्मी से लोगों को मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Thu, 29 Jun 2023 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

एक जून से लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक 122 एमएम बारिश हुई है। बुधवार को बारिश नहीं हुई लेकिन मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 8.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को 41.8 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में गुरुवार को झमाझम बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आईएमडी के अनुसार, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बुधवार को तेज धूप से बढ़ गई थी गर्मी 
चंडीगढ़ में धमाकेदार एंट्री के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ता नजर आ रहा था। सोमवार और मंगलवार को बारिश हुई लेकिन बुधवार को मौसम साफ रहा और पूरे दिन धूप निकली रही। शाम को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था। बादल भी छाए लेकिन कुछ ही देर बाद छंट गए।



यह भी पढ़ें: Chandigarh: चलती गाड़ियों की छत पर बैठकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

मौसम में आए इस बदलाव का असर शहर के तापमान पर भी देखने को मिला। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। बीते दिन हुई बारिश की वजह से ही शहर का तापमान अभी भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। 



सीजन में अब तक 122 एमएम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक 122 एमएम बारिश हुई है। बुधवार को बारिश नहीं हुई लेकिन मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 8.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को 41.8 एमएम बारिश हुई थी। आंकड़ों के अनुसार अभी सीजन में 13.7 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी खासी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें