धुंध के चलते रेलवे विभाग ने 20 से ज्यादा ट्रेनों को जनवरी तक रद्द करने का फैसला किया है। रेल विभाग की ओर से अमृतसर और जम्मू जाने वाली कैंसल ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट के अनुसार बठिंडा-जम्मू (14501) को 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक, अमृतसर-गोरखपुर (22424) को 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक, अमृतसर-चंडीगढ़ (12242) को 16 से 31 दिसंबर तक, अमृतसर-लालकुआं (14616) 21 दिसंबर से 25 जनवरी तक, अंबाला कैंट-बरौनी (14524) 17 दिसंबर से 28 दिसबंर तक रद्द किया गया है।
जम्मू तवी-हरिद्वार (14606) 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक, चंडीगढ़-प्रयागराज (14218) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक, अमृतसर-अजमेर (19614) 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक और अमृतसर-जयनगर (14674) को 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द किया गया है।
श्रीगंगानगर-जम्मू तवी (14713) को 18 दिसंबर से 29 जनवरी तक, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलने वाली ट्रेन श्रीगंगानगर-हावड़ा (13008) को 18 दिसंबर से 2 फरवरी तक रद्द किया गया है।
वहीं शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन अमृतसर-दरभंगा (15212) 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक, सोमवार, गुरुवार व रविवार को चलने वाली अमृतसर-हावड़ा मेल (13006) 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक और शनिवार को चलने वाली फिरोजपुर-धनबाद (13308) को 21 दिसंबर से 1 फरवरी तक रद्द किया गया है।