फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: तीन महीने बाद नूरपुर और बैजनाथ के बीच रेल सेवा बहाल, दो जोड़ी ट्रेनें दौड़ेंगी

Wed, 02 Nov 2022 05:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बाढ़ और पुल संख्या-32 के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस सेक्शन पर रेलगाड़ियों का परिचालन लगभग तीन माह से स्थगित था। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इस रेल पथ के नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशनों के बीच दो नवंबर से पुन: रेल सेवा बहाल कर दी गई है। 
विज्ञापन
कांगड़ा घाटी का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Kangra Valley
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने दो नवंबर से नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन के बीच रेल सेवा बहाल कर दी है। उक्त सेक्शन पर दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। मालूम हो कि बाढ़ के चलते पुल संख्या 32 के क्षतिग्रस्त होने पर ट्रेन सेवा ठप कर दी गई थी। यह जानकारी रेल मंडल फिरोजपुर की डीआरएम डॉ. सीमा शर्मा ने दी है।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों का कहना है कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में कांगड़ा घाटी (नैरोगेज) रेलवे पंजाब के पठानकोट को हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर को जोड़ती है।  बाढ़ और पुल संख्या-32 के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस सेक्शन पर रेलगाड़ियों का परिचालन लगभग तीन माह से स्थगित था। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इस रेल पथ के नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशनों के बीच दो नवंबर से पुन: रेल सेवा बहाल कर दी गई है। 

नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशनों के बीच दो जोड़ी रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04699 नूरपुर रोड से सुबह छह बजे चलकर दोपहर 12 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी और दूसरी रेलगाड़ी संख्या 04685 नूरपुर रोड से दोपहर 2:30 बजे चलकर रात 8:20 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। 
विज्ञापन


रेलगाड़ी संख्या 04700 बैजनाथ पपरोला से सुबह छह बजे चलकर दोपहर 12 बजे नूरपुर रोड पहुंचेगी और दूसरी रेलगाड़ी संख्या 04686 बैजनाथ पपरोला से दोपहर 3:00 बजे चलकर रात 9:25 बजे नूरपुर रोड पहुंचेगी। मार्ग में ये रेलगाड़ियां तलाडा, बल्ले दा पीर लारथ हाल्ट, भरमार, जवांवाला शहर, हरसर डेहरी, मेघराजपुरा हाल्ट, नगरोटा सुरियां, बरियाल हिमाचल हाल्ट, नंदपुर भटौली, गुलेर, लुंसु हाल्ट, त्रिपाल हाल्ट, ज्वालामुखी रोड, कोपर लहर, कांगड़ा, कांगड़ा मंदिर, समप्लोती, नगरोटा, चमुंडा मार्ग हाल्ट, परोर हाल्ट, सुलह हिमाचल हाल्ट, पालमपुर हिमाचल हाल्ट, पट्टी राजपुरा हाल्ट, पंच रुखी और मझेहरा हिमाचल हाल्ट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें