फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हिमाचल में रोके जाने पर पंजाबी श्रद्धालुओं का हंगामा, पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन, लगाया जाम

Mon, 06 Mar 2023 05:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब (पंजाब)

सार

श्रद्धालुओं का कहना था कि उनको मंडी से पुलिस द्वारा वापस भेजा जा रहा है। उन्हें मणिकर्ण साहिब माथा टेकने जाने दिया जाए। कभी धार्मिक झंडों को लेकर तो कभी मोटरसाइकिल पटाखों के नाम पर उन्हें तंग किया जाता है।
विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण साहिब में पंजाबी युवकों ने रात को हुड़दंग किया था। इसके बाद मंडी में पंजाबी श्रद्धालुओं को रोकने के बाद हंगामा हो गया। भड़के श्रद्धालुओं ने हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामौडा पर जाम लगा दिया। मणिकर्ण साहिब जाने वाले पंजाबी श्रद्धालुओं ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनको बेवजह तंग किया जा रहा है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं का कहना था कि उनको मंडी से पुलिस द्वारा वापस भेजा जा रहा है। उन्हें मणिकर्ण साहिब माथा टेकने जाने दिया जाए। कभी धार्मिक झंडों को लेकर तो कभी मोटरसाइकिल पटाखों के नाम पर उन्हें तंग किया जाता है। धार्मिक यात्रा के दौरान उन्हें तंग न किया जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को समझाया। बाद में डीएसपी नयनादेवी विक्रांत ने श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया। इस पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। 

मणिकर्ण मामले में पंजाब व हिमाचल पुलिस मिलकर काम कर रही है: पंजाब डीजीपी
मणिकर्ण घटना पर पंजाब के डीडीपी गौरव यादव ने कहा कि वहां पर स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। उन्होंने लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इस मामले को लेकर उन्होंने डीजीपी हिमाचल से बातचीत की थी। वहीं, कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए हिमाचल व पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। फर्जी खबरें व नफरत भरे भाषण न फैलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें