चंडीगढ़। इंडियन कैनोइंग व क्याकिंग एसोसिएशन की ओर से 10वीं नेशनल ड्रैगन बोट रेस सीनियर और जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल में किया गया। इसमें कई राज्यों की टीमों ने शिरकत की।
पंजाब ने 1 गोल्ड और 1 ब्रांज मेडल हासिल किया। सीनियर ड्रैगन बोट की मिक्स टीम के डी-20 इवेंट में 2 हजार मीटर रेस में पंजाब ने गोल्ड मेडल जीता। विजेता टीम में 22 खिलाड़ी शमिल रहे। वहीं, ड्रैगन बोट की मिक्स टीम के डी-10 इवेंट में पंजाब ने ब्रांज मेडल हासिल किया। इस टीम में 12 खिलाड़ी शामिल रहे।