फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Update: पंजाब-हरियाणा में सोमवार से फिर बारिश, मंगलवार से खुलेगा मौसम

Mon, 30 Jan 2023 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी से मौसम के खुलने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जनवरी को कई जगहों पर बारिश होगी और धुंध भी छाई रहेगी। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Punjab Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाके फिर ठंड की चपेट में हैं। रविवार को पंजाब व हरियाणा में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे कई शहरों का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब व हरियाणा में सोमवार को भी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान गिरेगा। हालांकि 31 जनवरी से धूप खिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को पंजाब के जिला मोगा का गांव बुध सिंह वाला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के बालसमंद में रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी से मौसम के खुलने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जनवरी को कई जगहों पर बारिश होगी और धुंध भी छाई रहेगी। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का 1.6, चंडीगढ़ का 8.6, फिरोजपुर का 2.5, जालंधर का 3.6, लुधियाना का 3.6, पठानकोट का 8.9 और पटियाला का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा में अंबाला का 7.6, भिवानी का 5.6, गुरुग्राम का 6.9, हिसार का 4.0, करनाल का 6.0, कुरुक्षेत्र का 6.9, नारनौल का 7.8, रोहतक का 7.2 और सिरसा का रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें