फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Update: आज से हल्की और मध्यम बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले

Sun, 22 May 2022 12:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बठिंडा के गांव रामनगर में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इसके अलावा अन्य गांव में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 22 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। 22 मई की रात से 24 मई की सुबह तक बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। बारिश के साथ मौसम विभाग ने तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब में 22 मई को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ आंधी, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 23 मई के आसपास अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और आंधी के साथ तेज बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही 22 मई को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 

हालांकि मौसम विभाग की इन संभावनाओं के बीच बठिंडा सबसे गर्म रहा। जिले का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होशियारपुर का 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों का भी 40 से अधिक तापमान रहा।

बठिंडा के गांव में बारिश के साथ गिरे ओले 

बठिंडा के गांव रामनगर में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इसके अलावा अन्य गांव में भी हल्की बारिश हुई। शनिवार शाम को शहर में भी बूंदाबांदी हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर पाल के अनुसार न्यूनतम 24.4 और अधिकतम 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


किसान गुरबख्श सिंह ने कहा कि अगर एक दो दिन में अच्छी बारिश हो जाए तो किसानों को फायदा मिलेगा। बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं किसान अपने खेतों में धान की फसल आसानी से लगा पाएंगे। अगर बारिश नहीं होती तो किसानों को धान की फसल लगाने में मुश्किल आ सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें