पंजाब के बरनाला जिले के महिलकलां में एक 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा अमनदीप कौर ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर पुत्री जगमोहन सिंह निवासी महिलकलां, जोकि कस्बा महिलकलां के स्कूल अमर शहीद बीबी किरणजीत कौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ने में भी काफी तेज थी, उसने मंगलवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पढ़ें पूरी खबर
सिद्धू पर रावत का बड़ा बयान
पंजाब को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। राज्य के नेताओं के बीच घमासान का सिलसिला जारी है। वहीं हरीश रावत ने अब सार्वजनिक तौर पर नेतृत्व से पंजाब प्रभारी का पद छोड़ने की मांग कर दी है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के पद से इस्तीफा दे दिया था तो उसे मंजूर किया जाना चाहिए था। इससे हाईकमान का स्पष्ट संदेश जाता।
पढ़ें पूरी खबर
कैप्टन बोले- हमारे संपर्क में कई विधायक
नई पार्टी के गठन का एलान कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अगले हफ्ते अमरिंदर सिंह कांग्रेस को अलविदा कर सकते हैं। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नई पार्टी की आधारशिला रखेंगे। अन्य दलों के नाराज नेताओं को कैप्टन साधने में जुटे हैं।
पढ़ें पूरी खबर