पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृतसर में ध्वजारोहण किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस दौरान घोषणा की है कि पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण पर खर्च उनकी आबादी के अनुपात के आधार पर होगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही एक कानून बनाया जाएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर
रोपड़ में पाकिस्तानी गुब्बारे मिले
स्वतंत्रता दिवस के दिन पंजाब के रूपनगर (रोपड़) के संदोया गांव के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा है। रूपनगर के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि गुब्बारे पास की जगह से आए हैं लेकिन हम दूसरे एंगल से इंकार नहीं कर सकते। जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर
अटारी-वाघा पर कैसा रहा माहौल
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई भेंट की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह करीब 10:55 बजे भारत-पाक सीमा स्थित ज्वाइंट पोस्ट अटारी जीरो लाइन पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के अधिकारियों के बीच करीब 25 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पढ़ें विस्तृत खबर