फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने फरीदाबाद तो राज्यपाल ने गुरुग्राम में किया ध्वजारोहण, पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sun, 15 Aug 2021 06:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फतेहाबाद में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। 
विज्ञापन
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद कर मुख्यमंत्री ने नमन किया। वहीं गुरुग्राम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने फतेहाबाद तो विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने करनाल में तिरंगा फहराया। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


हरियाणा: 14 अधिकारियों, जवानों को राष्ट्रपति, वीरता और पुलिस पदक

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को वीरता पुलिस पदक (पीएमजी), विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इन पदकों की घोषणा की है। पढ़ें विस्तृत खबर

बिजली मंत्री ने फतेहाबाद में किया ध्वजारोहण

फतेहाबाद में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। किसानों से खौफजदा प्रशासन ने पुलिस लाइन की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर पूरी तरह से किलेबंदी कर रखी है। दो जगहों पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के परिवार को 11 साल बाद मिला इंसाफ

सरहद पर सिपाही देश की रक्षा के लिए हर मुश्किल हालात में तैयार रहते हैं और जान तक न्योछावर कर देते हैं। वहीं परिवार के लिए उनकी शहादत को साबित करना और सरकार से हक के लिए लड़ना उससे भी मुश्किल होता है। ऐसे ही एक मामले में शहीद के परिवार को इंसाफ के लिए 11 साल का इंतजार करना पड़ा। अब आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनका हक मिल गया है। पढ़ें विस्तृत खबर

खेलो हरियाणा से यूथ गेम्स के लिए तराशे जाएंगे खिलाड़ी

हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिए अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इन खेलों में मेजबान होने के नाते प्रदेश अधिक से अधिक पदक झटके इसलिए 27 से 29 अगस्त तक खेलो हरियाणा का आयोजन किया जाएगा। 20 खेलों में होने वाली ये प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया की तर्ज पर ही कराई जाएंगी ताकि उत्कृष्ट खिलाड़ी तराशे जा सकें। पढ़ें विस्तृत खबर

स्वतंत्रता दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परड

पूरे पंजाब और हरियाणा में आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। हर वर्ग आज उत्सव मना रहा है। पिछले कई महीनों से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने भी अपने अंदाज में आजादी का उत्सव मनाया। इस दौरान किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर परेड निकाली तो वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात कही। पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें