उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन को निराशा मिल रही है। वह कितना भी प्रयास कर लें, पंजाब में कांग्रेस की जीत निश्चित है। यह बात उन्होंने मंगलवार को केदारनाथ दौरे पर निकले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कही।
पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में जल्द चालू होंगी निजी चीनी मिलें
पंजाब में बढ़े हुए गन्ना मूल्य से नाराज मिल संचालकों और सरकार के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि बढ़े गन्ने मूल्य का 70 प्रतिशत हिस्सा सरकार और 30 प्रतिशत हिस्सा गन्ना मिल संचालक वहन करेंगे। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल मौजूद रहे।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड पहुंचे सीएम चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू
अपनी ही सरकार पर निशाना साधने वाले पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उत्तराखंड पहुंचे। यहां वे केदारनाथ मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की। सिद्धू और चन्नी की इस यात्रा को आपसी मतभेदों को खत्म करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सोमवार को ही संयुक्त हिंदू महासभा के मंच से नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार को कई नसीहतें दे डाली थी।
पढ़ें पूरी खबर