पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
डेरा सच्चा सौदा प्रेमी सतपाल शर्मा (65) और उनके बेटे रमेश (35) के हत्यारों का सुराग देने वालों के लिए दो बड़े ईनामों की घोषणा की गई है। हत्यारों का सुराग देने वालों को पचास लाख रुपये की नगदी और सब इंस्पेक्टर की नौकरी से नवाजा जाएगा।
पुलिस हत्यारों के बारे में जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखेगी। यह घोषणा लुधियाना रेंज के डीआईजी एसके कालिया ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में की। डीआईजी एसके कालिया ने कहा कि हत्यारों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस ने इस मामले में 16 टीमों का गठन किया है, जो अलग अलग थ्योरियों पर इस जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने वहां इलाके में लगे कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली है। जिसमें हत्यारों के चेहरे ढके हुए है।