फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लॉरेंस बिश्नोई को ले गई गुजरात पुलिस, अब खोलेगा समुद्री रास्ते से होने वाली नशा तस्करी का राज

Thu, 24 Aug 2023 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपी को पहले कड़ी सुरक्षा में बठिंडा से मोहाली लाया गया जहां से जहाज के जरिए टीम गुजरात रवाना हुई। गुजरात पुलिस ने बिश्नोई पर नशा तस्करी का केस दर्ज किया हुआ है। आरोप है कि उसने पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते नशा मंगाया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता लॉरेंस बिश्नोई से अब समुद्री मार्ग से भारत में होने वाली नशा तस्करी के बारे में पूछताछ होगी। गुजरात पुलिस आरोपी से नशा तस्करी से जुड़े एक साल पुराने केस में पूछताछ करेगी। बठिंडा जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गुजरात पुलिस ले गई है। यह केस उस पर एक साल पहले गुजरात एटीएस ने दर्ज किया था। 

विज्ञापन


वहीं, आरोपी के पंजाब से जाने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि आरोपी के लिए जेल में कड़ा सुरक्षा पहरा रखना पड़ता है। जबसे उसका जेल के अंदर से टीवी इंटरव्यू हुआ, तबसे पुलिस किसी तरह की कोई ढील नहीं रखती है। गुजरात पुलिस लॉरेंस को सड़क मार्ग से बठिंडा से मोहाली लेकर आई थी। इसके बाद उसे जहाज से गुजरात लेकर चली गई। यहां उसके लिए सुरक्षा का कड़ा पहरा था। आरोपी तक कोई पहुंच न पाए इसके चलते मोहाली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। करीब 50 मुलाजिम उसके आसपास तैनात किए गए थे।

याद रहे इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच में साफ हो चुका है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सरहद पार बैठे गैंगस्टरों व नशा तस्करों से गहरे संबंध हैं। वह नशा व हथियारों की तस्करी में शामिल है। पैसे का लेन-देन हवाला के जरिये होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें