फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पुलिस ने 10 जिलों में चलाया ऑपरेशन सील, 32 वाहन जब्त, 33 FIR दर्ज, तीन भगोड़े काबू

Mon, 20 Feb 2023 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस की तरफ से रविवार सुबह अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों में शामिल पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मनसा, होशियारपुर और बठिंडा में ऑपरेशन सील चलाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने रविवार को नशा तस्करों व सामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए 10 सीमावर्ती जिलों में ऑपरेशन सील चलाया। ऑपरेशन में हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा के साथ लगते जिलों के प्रवेश व निकासी प्वाइंटों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 6378 वाहनों की चेकिंग कर 366 के चालान किए गए, जबकि 32 को जब्त किया गया। 

विज्ञापन


33 एफआईआर दर्ज कर तीन भगोड़ों को भी दबोचा है। साथ ही 70 किलो चूरा पोस्त, एक किलो चरस, 110 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन निकट भविष्य में भी चलाए जाएंगे। गैंगस्टरों, नशा तस्करों व समाज विरोधी तत्वों को पूरी रह से खत्म किया जाएगा।

पंजाब पुलिस की तरफ से रविवार सुबह अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों में शामिल पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मनसा, होशियारपुर और बठिंडा में ऑपरेशन सील चलाया। इस दौरान उक्त जिलों के सभी 131 प्रवेश/निकास प्वाइंटों पर इंस्पेक्टर व डीएसपी स्तर के 1600 पुलिस कर्मी शामिल थे। ऑपरेशन को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक एक साथ चलाया गया।
विज्ञापन


वहीं, ऑपरेशन में उक्त जिलों के एसएसपी व पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी शामिल हुए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों, शराब की तस्करी को रोकने के साथ ही गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी लगाम लगाना था। इस ऑपरेशन में उनकी कोशिश रही कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।

गैंगस्टरों व आतंकियों पर ऑपरेशन ईगल से नजर
पंजाब पुलिस की तरफ गैंगस्टरों और आतंकियों के गठजोड़ को तोड़ने के लिए एनआईए की तर्ज पर स्पेशल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऑपरेशन ईगल चलाया रहा है जिसमें गैंगस्टरों व उनके करीबियों के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। गत समय में आतंकी अर्श डल्ला, गोल्डी बराड़, रिंदा, जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े लोगों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर काफी सामान व दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें