फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: गैंगस्टर से आतंकी बने अर्श डल्ला के दो साथी गिरफ्तार, विदेश निर्मित एमपी-5 गन और 44 कारतूस बरामद

Mon, 18 Apr 2022 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सक्रिय गैंगस्टर से आतंकवादी बना अर्श डल्ला मोगा का निवासी है और अब कनाडा में रहता है। वह पिछले काफी समय से गैंगस्टर और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
बरामद हथियार और कारतूस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग ने सोमवार को भगोड़े गैंगस्टर से आतंकी बने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के दो करीबी साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हर्ष कुमार और उसका साथी राघव दोनों कोट इस्से खां जिला मोगा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 44 कारतूस समेत विदेशी एमपी-5 गन बरामद की है।

विज्ञापन


डीजीपी वीके भावरा ने सोमवार को बताया कि खुफिया एजेंसी के नेतृत्व में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर की टीम ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान हर्ष ने खुलासा किया कि वह मोगा के गांव शादीवाला के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के जरिये अर्श डल्ला के संपर्क में आया था, जिसे मोगा पुलिस ने जनवरी 2022 में हथगोलों और हथियारों की खेप समेत गिरफ्तार किया था। 

गोपी की गिरफ्तारी के बाद अर्श डल्ला ने एनक्रिप्टड ऐप के जरिये हर्ष कुमार के साथ संपर्क बनाया और उसे अपने लिए काम करने को प्रेरित किया। अर्श डल्ला ने कम से कम दो मौकों पर हर्ष कुमार को पैसे भी भेजे थे। मौजूदा खेप का प्रबंध भी अर्श डल्ला की तरफ से किया गया था। एसएसओसी अमृतसर के एआईजी सुखमिंदर मान ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने किस तरीके के हथियार प्राप्त किए और इसका क्या उद्देश्य था, इसका पता लगाने को आगे जांच की जा रही है। इस दौरान एसएसओसी सेल अमृतसर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। अब दोनों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। अर्श डल्ला को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन


कौन है अर्श डल्ला
सक्रिय गैंगस्टर से आतंकवादी बना अर्श डल्ला मोगा का निवासी है और अब कनाडा में रहता है। वह पिछले काफी समय से गैंगस्टर और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। पंजाब पुलिस ने पहले ही अर्श डल्ला के कई मॉड्यूल का पर्दाफाश करके उसके नजदीकी साथियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आईईडी, हथगोले और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें