वाहनों में सीएनजी की बढ़ती मांग को देखते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सीएनजी पंपों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। तीन साल पहले की संख्या के मुकाबले तीन गुना की वृद्धि हुई है। वर्तमान में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सीएनजी के 18-20 पंप संचालित हो रहे हैं। पंजाब में सीएनजी पंपों की संख्या 50-55 और एनसीआर मिलाकर हरियाणा में 70-80 सीएनजी पंप स्थापित हो गए हैं।
2024 तक 70 प्रतिशत बढ़ेगी संख्या
केंद्र सरकार ने 2024 तक उत्तर-भारत के सभी राज्यों में सीएनजी पंपों की संख्या 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित अन्य उत्तर भारत के राज्यों में सीएनजी पंपों की संख्या 2024 तक 1000 के पार हो जाएगी।
वाहन स्वामियों को ये नुकसान
- अनाधिकृत किट में जल्द तकनीकी परेशानियां होने की संभावना अधिक रहती है।
- वाहन दुर्घटना में इंश्योरेंस कंपनियां स्वामी को क्लेम नहीं देती हैं।
- अनाधिकृत किट और पुराने सिलिंडर से वाहन में दुर्घटना की संभावनाएं अधिक।