फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आठ महीनों में पंजाब की जीएसटी आय में 16.61% वृद्धि, वित्त मंत्री ने बताई वजह

Sun, 03 Dec 2023 10:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर तक आबकारी से कुल राजस्व 5947. 47 करोड़ रुपये है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 के पहले आठ महीनों में कुल जीएसटी राजस्व 5336.61 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की जीएसटी, वैट और एक्साइज कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह जानकारी दी। चीमा ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के पहले आठ महीनों के दौरान राज्य ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और आबकारी से प्राप्त राजस्व में क्रमशः 16.61 प्रतिशत और 11.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

विज्ञापन


एक बयान में वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में नवंबर तक राज्य को जीएसटी से कलेक्शन 11967.76 करोड़ रुपये थी, जबकि चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य की नेट जीएसटी प्राप्ति 13955. 38 करोड़ रुपये है। इस तरह नेट जीएसटी प्राप्ति में कुल 1987.62 करोड़ रुपये का विस्तार दर्ज किया गया है। 

चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर तक आबकारी से कुल राजस्व 5947. 47 करोड़ रुपये है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 के पहले आठ महीनों में कुल जीएसटी राजस्व 5336.61 करोड़ रुपये था। इस तरह आबकारी से प्राप्त राजस्व में कुल 610.86 करोड़ रुपये का विस्तार दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि नवंबर तक वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और आबकारी से प्राप्त राजस्व में नेट 13.89 प्रतिशत के विस्तार प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कस कर और कर प्रणाली को सरल बना कर ईमानदार करदाताओं को सुविधा देते हुए अपने कर राजस्व में विस्तार दर्ज किया है। जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार राज्य की आठ महीनों की कर प्राप्तियों ने 25 हजार करोड़ के आंकड़े को छुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य को इस वित्त वर्ष के दौरान नवंबर महीने के अंत तक वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और आबकारी से 24965.59 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें