फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, तरनतारन में एक पाकिस्तानी ड्रोन और दो पिस्टल बरामद

Sun, 03 Dec 2023 10:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

सीमा सुरक्षा बल से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सालों से ड्रोन मूवमेंट काफी अधिक हो रही है। वहीं, बीएसएफ जवान इन्हें मार भी रहे हैं। एक साल में पंजाब से 90 ड्रोन, 493 किलोग्राम हेरोइन और 37 हथियार बरामद किए हैं। वहीं इस दौरान 29 तस्करों पकड़ा गया और तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकियों व तस्करों की कोशिश को नाकामयाब कर दिया है। ड्रोन के जरिये भेजी हथियारों की खेप को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जब्त किया है। ये ऑस्ट्रिया मेड ग्लॉक है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आतंकियों व गैंगस्टरों द्वारा टारगेट किलिंग में किया जा सकता था।

विज्ञापन


बीएसएफ की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार यह रिकवरी तरनतारन के गांव खालड़ा से की गई है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि रात के समय जवानों को ड्रोन की मूवमेंट दिखी। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया। जवानों ने पहले इलाके में छोटा क्वाडकॉप्टर डीजेआई माविक-3 ड्रोन को रिकवर किया। इसके बाद जवानों ने सर्च अभियान जारी रखा। इस दौरान जवानों को एक पीले रंग का पैकेट मिला।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पैकेट में दो पिस्टल भेजी गई थीं। ये ऑस्ट्रिया मेड अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल थी। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की पिस्टल का इस्तेमाल टारगेट किलिंग में किया जाता है।

एक साल में 90 ड्रोन बरामद

सीमा सुरक्षा बल से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सालों से ड्रोन मूवमेंट काफी अधिक हो रही है। वहीं, बीएसएफ जवान इन्हें मार भी रहे हैं। एक साल में पंजाब से 90 ड्रोन, 493 किलोग्राम हेरोइन और 37 हथियार बरामद किए हैं। वहीं इस दौरान 29 तस्करों पकड़ा गया और तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें