फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: जल्द ही सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बसें चलाएगी पंजाब सरकार, शिक्षामंत्री ने किया एलान

Thu, 20 Jul 2023 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

शिक्षामंत्री हरजोत बैंस नवांशहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद बैंस ने कहा कि सरकार की ओर से स्कूल ऑफ एमीनेंस को और ज्यादा बढ़िया बनाने व वहां पर पढ़ने वाले बच्चों का लेवल बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नवांशहर पहुंचे शिक्षामंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लाने और ले जाने के लिए बसों का प्रबंध करेगी। सरकार की ओर से इस संबंध में नीति लाई जा रही है। पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य ही शिक्षा है तथा इस पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार को नवांशहर में दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बठिंडा में पिटे आशिक: रात को अपनी प्रेमिकाओं से मिलने आए थे, ग्रामीणों ने चोर समझकर धुन दिया

बैंस नवांशहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में बैंस ने कहा कि सरकार की ओर से स्कूल ऑफ एमीनेंस को और ज्यादा बढ़िया बनाने व वहां पर पढ़ने वाले बच्चों का लेवल बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हलका इंचार्ज ललित मोहन बल्लू ने नई बिल्डिंग के काम में तेजी लाने के लिए बचे फंड जल्द से जल्द जारी करवाने की बात कही, जिस पर मंत्री बैंस ने जल्द ही काम होने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्यारहवीं के बच्चों ने आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए बच्चों को जागरुक करने के लिए स्कूलों में ड्रिल करवाने का सुझाव दिया, जिस पर उन्होंने इस पर अमल लाए जाने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें