ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोर समझकर पीटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा के गांव कर्मगढ़ में बीती रात प्रेमिका से मिलने आए युवक व उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई के बाद तीनों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। मामले की जानकारी थाना सदर बठिंडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: Rohtak: राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, यूपी के बरनावा आश्रम में रहेंगे, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
बाद में उनके परिजनों को थाने में बुलाकर उनसे माफी मंगवाकर छोड़ दिया गया। दरअसल, श्री मुक्तसर साहिब जिले की गिदड़बाहा मंडी निवासी एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ बठिंडा जिले के गांव कर्मगढ़ की रहने वाली एक युवती से मिलने रात को उसके गांव पहुंच गया। जब युवती से मिलने के लिए तीनों युवक चोरी छिपे उसके घर की तरफ जा रहे थे तो गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया और चोर-चोर बोलकर शोर मचा दिया।
इसके बाद आसपास के सभी लोग मौके पर एकत्र हो गए और तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। गांव के लोगों ने उनका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।