फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना: बढ़ते संक्रमण से अलर्ट हुई मान सरकार, प्रदेश में मास्क पहनना फिर अनिवार्य 

Thu, 21 Apr 2022 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सार्वजनिक परिवहन सेवाओं-बस, ट्रेन, विमान आदि और सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल के अलावा स्कूल, कॉलेजों और सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ा कोरोना। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब सरकार भी चौकस हो गई है। हालांकि राज्य में कोरोना के ज्यादा मामले सामने नहीं आ रहे फिर भी एहतियात बरतते हुए सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


गृह विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों और स्कूल-कॉलेजों के क्लास रूम, ऑफिस समेत इंडोर सभागारों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।

पंजाब में गत मंगलवार को 24 घंटे के दौरान 21 संक्रमित केसों की पुष्टि हुई थी, जबकि बुधवार को 30 नए संक्रमित केस दर्ज किए गए। गुरुवार को लुधियाना में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई, जबकि 23 नए संक्रमित केस भी दर्ज किए गए। सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गत 1 से 21 अप्रैल तक राज्य में कुल 123 एक्टिव केस सामने आए हैं, जिनमें से केवल 2 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


राज्य के केवल 12 जिलों में ही कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसके आधार पर कोरोना संक्रमण दर 0.23 फीसदी है। गुरुवार को सबसे ज्यादा 4-4 केस अमृतसर और लुधियाना में, 3-3 केस मोहाली और पठानकोट में, फतेहगढ़ साहिब में 2 और फरीदकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, मुक्तसर, नवांशहर और तरनतारन में 1-1 संक्रमण का केस दर्ज किया गया है।

एहतियात बरतना जरूरी: सेहत मंत्री
पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने सिविल सर्जनों के साथ बैठक के बाद कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है फिर भी एहतियात बरतना जरूरी है। लोग मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संभव हो तो न जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें