फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर भड़कीं हरसिमरत: कहा- वह सिख ही नहीं पंजाब विरोधी भी, दिल्ली की हर हुकूमत ने पंजाबियों का नुकसान किया

Wed, 09 Mar 2022 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, अमृतसर/पटियाला (पंजाब)

सार

हरसिमरत कौर ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 7-8 माह से पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है।
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिख विरोधी ही नहीं, बल्कि पंजाब विरोधी भी हैं। दिल्ली से आने वाली हुकूमतों ने हमेशा ही पंजाब का नुकसान किया है। केजरीवाल ने दिल्ली की अपनी सरकार में न तो कोई सिख मंत्री बनाया और न ही किसी बोर्ड का चेयरमैन लगाया। हरसिमरत कौर पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले बुधवार को अपने पति सुखबीर सिंह बादल के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। 

विज्ञापन


हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अब एक बार फिर पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अदालत में पंजाब का पानी दिल्ली ले जाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई संबंधी फाइल लगातार रोक कर सिख विरोधी रवैया दिखाया है। स्कूलों में पंजाबी की मान्यता को खत्म किया और पंजाबी के अध्यापकों को निकाल दिया। 
 
अब दिल्ली की एक और हुकूमत पंजाबियों के हाथों में रक्षा के लिए उठी तलवार छीनकर झाड़ू पकड़ना चाहती है। हरसिमरत कौर ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 7-8 माह से पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड पर पंजाब सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
विज्ञापन


सुखबीर को हजम नहीं हो रहा लोगों का आप को फतवा देना: भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान ने बुधवार को सरकारी महिंदरा कॉलेज में पटियाला शहर हलके में स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस मौके पर मान ने दावा किया कि पंजाब में गुरुवार को मतगणना के बाद आप की सरकार सत्ता में आने जा रही है। यह पंजाबियों का फतवा है, क्योंकि वह प्रदेश की खुशहाली व शांति के लिए इसकी बागडोर आप के हाथों में देना चाहते हैं। मान ने अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा और कहा कि अगर बादल को एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है तो इसमें आम लोग क्या कर सकते हैं।

लोगों ने फतवा आप के हक में दिया है, जो सुखबीर बादल को हजम नहीं हो रहा है। हालांकि कांग्रेस व भाजपा लोगों का सुनाया फैसला मंजूर कर चुकी है। भगवंत मान ने कहा कि देश के सबसे खुशहाल राज्य पंजाब को इन राजनीतिक पार्टियों ने बौद्धिक, आर्थिक, भाईचारक सांझ और नैतिक पक्ष से बर्बाद कर दिया है। आज पंजाब पर तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्जा है। भ्रष्टाचार, माफिया राज, ड्रग का जाल पंजाब की जवानी को खोखला कर रहा है। इसके लिए अन्य पार्टियां जिम्मेदार हैं। बादल परिवार ने करीब 20 साल और कांग्रेस ने 25 साल राज करके पंजाब को लूटा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें