चंडीगढ़। हर्ष शर्मा की बेहतर गेंदबाजी की बदौलत कुरुक्षेत्र डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने डीएवी क्रिकेट अकादमी सेक्टर-8 चंडीगढ़ की टीम को 9 विकेट से करारी हार देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। नार्थ जोन पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूनामेंट का मुकाबला बुधवार को आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
मैच में पहले खेलते हुए डीएवी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 22.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। प्रशांत ने 16, आर्यन ने 13 और श्रवण शर्मा ने भी 13 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्ष शर्मा ने 18 रन देेकर दो, कुश ने 29 रन देकर दो, अनुभव ने 27 रन देकर दो, रिशांत ने सात रन देकर एक और राज सिंह ने सात रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने 16.4 ओवर में एक विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। निरमन ने 63 रन की नाबाद पारी खेली। भानू ने 34 और राजिंदर ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में अशनूर सिंह ने 31 रन देकर एक विकेट चटकाया।