फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पहुंचे DGP: बोले- स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोग अफवाहों पर विश्वास नहीं करें

Sat, 05 Nov 2022 01:17 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर

सार

डीजीपी गौरव यादव ने लोगों से अमन शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि अमृतसर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्वक है। हिंदू नेता को गोली मारने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्वक है। हिंदू नेता की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी ने शुक्रवार की देर रात घटनास्थल का दौरा किया। साथ में एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह भी मौजूद रहे। डीजीपी ने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांचकी जाएगी, सभी साजिशों से पर्दा उठाया जाएगा। 

विज्ञापन


डीजीपी ने लोगों से अमन शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि अमृतसर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्वक है। हिंदू नेता को गोली मारने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने घटना बाबत विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि मंदिर की प्रबंधकीय कमेटी को लेकर किसी झगड़े से जुड़े मामले में सुधीर सूरी धरने पर बैठे थे। तभी कोट बाबा दीप सिंह निवासी संदीप सिंह सन्नी ने अपनी 32 बोर की पिस्तौल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

गौरव यादव ने बताया कि संदीप सिंह की अमृतसर में कपड़े की दुकान है। पांच गोलियां लगने से मौत होने की बात सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी न डालें। गलत जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी मिलकर काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर सूरी से कभी नहीं मिला, साजिश का खुलासा जल्द: डीजीपी
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या की जांच प्रारंभिक चरण में है। आरोपी से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में उसने बताया है कि वह सूरी से कभी नहीं मिला। संदीप की घटनास्थल के पास एक कपड़े की दुकान है। उन्होंने कहा, इस हत्या के पीछे जो भी हैं और जिन लोगों ने यह साजिश रची है, उन सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

डीजीपी यादव से जब पूछा गया कि क्या केंद्रीय एजेंसियों से शिवसेना नेता पर हमले के बारे में इनपुट थे? तो उन्होंने कहा कि यह एक प्रारंभिक चरण है और हम हर चीज की तह में जाएंगे। उन्होंने कहा कि सूरी को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। 

आरोपी का कट्टरपंथी तत्व अमृतपाल सिंह से संबंध के सवाल पर डीजीपी ने कहा वह अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरू हुई है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जांच पारदर्शी तरीके से की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी ने पहले प्रदर्शनकारियों से कहा था कि वह अपनी दुकान के पास प्रदर्शन नहीं होने देंगे, इस पर यादव ने कहा, ये चीजें हमारे संज्ञान में हैं। अभी जांच पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम किसी भी चीज से इंकार नहीं करते हैं। जैसे ही तथ्य और सबूत आएंगे, हम उन्हें इकट्ठा करेंगे और सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें