पंजाब में कोरोना महामारी ने एक बार फिर पैर पसारने लगी है। पहले जहां पूरे राज्य में रोजाना 20 से 25 लोग महामारी से संक्रमित हो रहे थे वहीं, अब यह आंकड़ा 40 पार कर गया है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 291 पहुंच गई है। इसके अलावा कुछ जिलों में गंभीर लोगों की जान तक गई है। लुधियाना, जालंधर और मोहाली जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं।
इसके बाद अब सेहत विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग की तरफ से सभी जिलों को हिदायत दी है कि जो भी खांसी, जुखाम या बीमार मरीज आते हैं, उनके जरूरी है तो कोविड जांच की जाए, ताकि महामारी को आसानी से काबू किया जा सके। इसके अलावा टीकाकरण की मुहिम भी लगातार चल रही है। पंजाब सरकार कोरोना संक्रमण को गंभीरता से ले रही है। इसके चलते लोगों को महामारी के प्रति आगाह किया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि वह खुद भी महामारी को लेकर गंभीरता दिखाएं। जहां तक हो सके घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की आदत डालें। इसके साथ ही हाथ धोने को अपने जीवन का हिस्सा बना लें जबकि कोई कुछ समय से बीमार है तो वह पहल के आधार पर सरकारी अस्पताल में जाए।
सिविल सर्जन मोहाली डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राज्य के लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं। सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने पंजाब सेहत विभाग की तरफ से सारे पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी अस्पतालों में कोविड टेस्ट फ्री होता है।