फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का संकल्प, 4 हफ्ते में पंजाब से नशे का खात्मा करेंगे

Tue, 15 Dec 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा में रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। कैप्टन ने रैली के मंच से श्री गुटका साहिब हाथ में पकड़कर संकल्प लिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर पहले चार सप्ताह में सूबे को नशा मुक्त किया जाएगा। साथ ही भ्रष्टाचार का खात्मा कर बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रताप बाजवा ने रैली के मंच पर कैप्टन को पूरी लीडरशिप के सामने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार सौंपा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर 2017 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आती है तो कर्ज के नीचे दबे किसानों की जमीनों की हो रही नीलामी को बैंकों के साथ बातचीत को पूर्ण तौर पर बंद किया जाएगा।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे एक साल तक संघर्ष जारी रखे और खुदकुशी करने का रास्ता छोड़ दें। उनके सत्ता में आते ही वे किसानों के बारे में हर मसले को सुलझा लेंगे। कैप्टन ने बरगाड़ी में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सीधे तौर पर बादल को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी सिख ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि बादल सरकार गोलीकांड की जांच सीबीआई को इसलिए नहीं सौंप रही क्योंकि जांच में बादल का नाम सामने आएगा। कैप्टन ने कहा कि बादल स्पष्ट करें कि प्रदेश में तानाशाही राज है या लोकराज।

हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर कैप्टन ने कहा कि ऐसा राज तो हिटलर के राज में नहीं था। पिंकी कैट की ओर से किए गए खुलासों पर कैप्टन ने कहा कि पंजाब पुलिस का पूर्व इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह उर्फ पिंकी और पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने मिलकर पंजाब के बुरे दौर में झूठे मुकाबले किए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के आने पर वे सैनी से लेकर नीचे तक उन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने सूबे के बेकसूर लोगों का खून बहाया है।   

‘कीटनाशक घोटाला, तोता सिंह की देन’
कीटनाशक घोटाले पर कैप्टन ने कहा कि इसके लिए कृषि मंत्री तोता सिंह जिम्मेदार हैं। वे शुरू से ही घोटाले करने में माहिर हैं। कैप्टन ने कहा कि सरकार के आने पर किसानों को पहले की तरह बीटी काटन बीज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बादल के पूरे माफिया को जेलों में बंद कर प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार मुहैया करवाया जाएगा। साथ ही इंडस्ट्री बडे़ स्तर पर लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बादल बिजली को लेकर भी प्रदेश के लोगों को लूट रहे हैं। क्योंकि नेशनल ग्रिड से 2 रुपये 52 पैसे प्रति यूनिट खरीद करते हैं और लोगों छह से सात रुपये प्रति यूनिट बेच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें