फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सीएम चरणजीत चन्नी ने गिनवाई अपनी उपलब्धियां, कहा-111 दिन में अच्छा काम किया

Sun, 16 Jan 2022 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

सीएम चन्नी ने कहा कि चुनाव घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें जो कम समय (111 दिनों का) मिला, उन्होंने सभी के कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना हमेशा उनके एजेंडे में शीर्ष पर रहा है क्योंकि किसी भी समाज के विकास के लिए उनका सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। चन्नी ने कहा कि चुनाव घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें जो कम समय (111 दिनों का) मिला, उन्होंने सभी के कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सीएम चन्नी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना किसी भी समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और यह हमेशा मेरे एजेंडे में सबसे ऊपर रहा है। कोई भी समाज महिलाओं को उचित सम्मान दिए बिना समृद्ध नहीं हो सकता है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई पथप्रदर्शक पहल की हैं और मैं हमेशा उनके पक्ष में खड़ा रहा।   



उन्होंने कहा कि मैं हमेशा समान अवसरों के लिए खड़ा रहा हूं और राज्य और उसके लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए काम किया है। मेरे पास कम समय था। उसमें मैंने सभी के कल्याण के लिए अपनी पूरी कोशिश की। आपके निरंतर समर्थन से, हम जल्द ही राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्हें राज्य के लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिला है। कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। लोग उनकी सरकार के फैसलों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो कम समय मिला है, उसमें उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि उनकी सरकार के फैसलों से आम लोगों के जीवन में बदलाव आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें