फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में पहुंचे सीएम मान: केंद्र पर साधा निशाना, बोले- बासमती निर्यात पर पाबंदी पंजाब व किसान विरोधी

Fri, 15 Sep 2023 06:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में फसलीय विविधता के अंतर्गत मूंग, बासमती और अन्य वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने में जुटी है। मगर दूसरी तरफ केंद्र ऐसी नीतियों से हमारी मुहिम को चोट पहुंच रही है। कितनी दुख की बात है कि देश के अन्न भंडार को पूरी तरह से भरने वाले पंजाब के किसानों पर पाबंदी थोपी जा रही है।
विज्ञापन
किसान मेले को संबोधित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बासमती के निर्यात पर लगी रोक को सीएम भगवंत मान ने पंजाब और किसान विरोधी कदम बताया। उन्होंने केंद्र से इस मनमाने फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। सीएम मान ने यह मांग शुक्रवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले के आखिरी दिन किसानों की सभा को संबोधित करते वक्त कही। 

विज्ञापन


भगवंत मान ने दुख के साथ कहा कि केंद्र सरकार का यह बेतुका फैसला किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान पहुंचाएगा। देश में बासमती का सबसे अधिक उत्पादन पंजाब में होता है और केंद्र सरकार का यह फैसला हमारे किसानों के हितों को बुरी तरह से प्रभावित करेगा।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में फसलीय विविधता के अंतर्गत मूंग, बासमती और अन्य वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने में जुटी है। मगर दूसरी तरफ केंद्र ऐसी नीतियों से हमारी मुहिम को चोट पहुंच रही है। कितनी दुख की बात है कि देश के अन्न भंडार को पूरी तरह से भरने वाले पंजाब के किसानों पर पाबंदी थोपी जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

केंद्र ने पंजाब के आरडीएफ का पैसा रोका: मान

सीएम भगवंत मान ने ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) का 3622 करोड़ रुपये रोकने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य की पिछली सरकारों ने इस फंड का दुरुपयोग किया था। इसका नुकसान अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अगर केंद्र सरकार आरडीएफ का यह फंड जारी कर देती है तो राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की 67000 किलोमीटर लिंक सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे का कायाकल्प कर दिया जाएगा।

पराली के निपटारे के लिए 2500 रुपये दे केंद्र

धान की पराली जलाने की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को सुझाव दिया था कि किसानों को पराली के निपटारे के लिए 2500 रुपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। इसमें 1500 रुपये केंद्र और 1000 रुपये राज्य सरकार अदा करेगी। मगर केंद्र सरकार ने इस सुझाव के साथ सहमति प्रकट करने की बजाय इसको रद्द कर दिया।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार सभी बीमारियों की जड़

सीएम मान ने भ्रष्टाचार को सभी बीमारियों का जड़ बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और साफ-सुथरा प्रशासन देने के लिए कई कदम उठाए हैं। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री भी सरल पंजाबी में होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि साधारण व्यक्ति दस्तावेजों को पढ़ सके। 

किसान मेले में नौजवानों की बड़ी संख्या में आमद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लिए यह शुभ संकेत है कि नौजवान अब खेती के नए तरीके अपनाने में रुचि दिखाने लगे हैं। उन्होंने बताया कि किसान मेले में पहले दिन 1.09 लाख किसान पहुंचे, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। सीएम मान ने कहा कि परंपरागत खेती की बजाय वैज्ञानिक ढंग से खेती करने का युग आ चुका है।

कलम छोड़ हड़ताल पर जाने वालों की छीनी जाएगी कलम

सीएम ने कलम छोड़ हड़ताल पर जाने वाले पटवारियों को चेतावनी दी कि वे कलम छोड़ हड़ताल बंद करें। अन्यथा उनकी कलम छीन ली जाएगी। उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में नए उद्यमों के साथ अनूठी उपलब्धियां हासिल करने के लिए पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें