फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान की मैरिज एनिवर्सरी आज: पत्नी को प्यारा ट्वीट कर दी बधाई, कहा- मैंने भगवान से एक ही दुआ मांगी

Fri, 07 Jul 2023 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी पिछले साल हुई थी। मान की ये दूसरी शादी है। उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती है।  
विज्ञापन
भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : twitter @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की आज पहली सालगिरह है। इस अवसर पर सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत सा पोस्ट किया। सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर कर मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी। उन्होंने लिखा-मैंने भगवान से एक ही दुआ मांगी...लोग हमारी फोटो देख कर कहते हैं गुड लक... 
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Punjab News: शिअद-भाजपा गठबंधन की अटकलों के बीच भगवंत मान ने बोला हमला, कहा- सिर्फ सत्ता हथियाना इनका लक्ष्य

डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी मान को दी बधाई
सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी अपनी सालगिरह पर बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि भगवान से दो ही चीजें दिन-रात मांगती हूं.. एक उसका सिर पर हाथ... दूसरा तेरा साथ..!!
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पिछले साल हुई थी शादी
भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी पिछले साल हुई थी। मान की ये दूसरी शादी है। उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती है।  

हरियाणा की हैं डॉ. गुरप्रीत कौर
डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता किसान हैं। वह तीन बहनें हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। वहीं दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं।  डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें