शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री पर चली थी गोली
24 जून को बटाला की सिटी रोड पर अपने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बैठे शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री राजीव महाजन पर ग्राहक बनकर आए दो बदमाशों ने दिन-दिहाडे़ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से शिवसेना नेता, उनका भाई अनिल महाजन और बेटा मानव महाजन घायल हो गए थे।
वारदात को अंजाम देने वाले दो लोग थे और उन्होंने सात से ज्यादा गोलियां चलाई थी। अनिल महाजन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। शनिवार करीब 12 बजे एक युवक ने शोरूम में आकर कहा कि वह एलईडी खरीदना चाहता है। रेट पूछकर वह बाहर चला गया। इसके बाद वह युवक अपने साथ और एक अन्य युवक को लेकर शोरूम के अंदर आया और आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस फायरिंग में वह, उसका भाई और उसका बेटा घायल हो गए।