फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- पाकिस्तान डाल रहा अड़चनें, ऑनलाइन आवेदन की शर्त गलत

Fri, 18 Oct 2019 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर/लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री करतारपुर साहिब दर्शन के लिए अब पाकिस्तान अड़चन डाल रहा है। पाकिस्तान की तरफ से फीस और एक माह पहले ऑनलाइन आवेदन की शर्त गलत है। यह विचार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने व्यक्त किए।

विज्ञापन


सीएम गुरुवार को हलका दाखा में कांग्रेसी प्रत्याशी कैप्टन संदीप संधू के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अब केंद्र सरकार को पाकिस्तान से बात करनी होगी। एक माह पहले गांव का एक व्यक्ति कैसे ऑनलाइन आवेदन ले सकता है। उसके पास कौन सा कंप्यूटर है। 

उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी के 550वें जन्म उत्सव को लेकर होने जा रहे समारोह को लेकर जैसा श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कहेंगे, वैसा होगा। सांसद हरसिमरत बादल पर बरसते हुए कैप्टन ने कहा कि हम केंद्र सरकार से जाकर बात करते हैं, वे एक हफ्ते बाद उसी बात को ट्वीट कर देती हैं। 
विज्ञापन


समागम के दौरान पीएम और गृहमंत्री के एसजीपीसी के स्टेज पर आने की बात पर कैप्टन ने कहा कि सांसद हरसिमरत कौर कौन होती है, यह फैसला करने वाली। इसका फैसला पीएम ऑफिस की तरफ से किया जाना है। हरसिमरत को ना तो दिल्ली में और ना ही पंजाब में कोई गंभीरता से लेता है। 

विज्ञापन

वही कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में नवजोत सिद्धू को शामिल करने के बाद भी उनके द्वारा प्रचार नहीं करने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि वह अपनी मर्जी का करता है। लिस्ट में नाम होने के बावजूद वह प्रचार नहीं कर रहा है, तो वह खुद देखे।

हरियाणा में शिअद और भाजपा के रिश्तों में आई खटास पर कैप्टन अमरिंदर सिंह तंज कसते कहा कि सुखबीर बादल को कुछ नहीं पता चल रहा है। हरियाणा में कह रहा है भाजपा को हराओ, यहां कह रहा है जिताओ।

'किसानों को मंडियों में मुश्किल नहीं आने दी जाएगी'
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि धान की खरीद प्रक्रिया को संपूर्ण बनाने के लिए सही प्रबंध किए गए हैं और धान के सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को अहमदगढ़ में जिले की अनाज मंडियों में प्रशासनिक स्तर पर धान की खरीद संबंधित प्रबंधों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे 

उनके साथ कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, विधायक अमरगढ़ सुरजीत सिंह धीमान, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, आईजी पटियाला रेंज जतिंदर सिंह औलख और एसएसपी डा. संदीप गर्ग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने जिलास्तरीय अधिकारियों से धान की खरीद प्रक्रिया, लिफ्टिंग और किसानों से खरीदी गई फसल के भुगतान संबंधी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने पर किसी भी तरह की मुश्किल न आने दी जाए। कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने बताया कि अनाज मंडियों में किसानों की सुविधा को मुख्य रखते हुए धान की खरीद संबंधित प्रक्रिया को यकीनी बनाया जा रहा है और सीजन दौरान रोजाना निगरानी रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें